*56 भोग से सजा गणपति दरबार, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब*
*भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने लिया महा प्रसादी का लाभ*
**लाइव न्यूज़ भारत24 से कृष्ण कुमार श्रीवास के साथ सनी रायकवार की रिपोर्ट
बलवाड़ा – रंग मंच कार्यक्रमों के साथ गणपति विसर्जन किए**
आस्था का शैलाब उमड़ा बलवाड़ा
प्रतिदिन भजन, सुंदरकांड और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए
बड़वाह। श्री गणेश उत्सव समिति लोधी मोहल्ला के तत्वावधान में गुरुवार को गणेश उत्सव के नवें दिवस श्री गणेशजी को 56 भोग अर्पित कर महाप्रसादी एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर समिति अध्यक्ष चेतन कौशल सदस्य रवि कौशल राजेश कौशल यश जादौन प्रथम पांडे आदर्श कौशल दीपक कौशल श्री जादौन अलका डॉन कौशल नीलम कौशल प्रियंका कौशल खुशबू कौशल तनु कौशल सलोनी कौशल
सदस्यों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। इस अवसर पर गणपति दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया जहां रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और मनमोहक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 56 भोग में विभिन्न प्रकार के पकवान, मिठाइयां और व्यंजन सजाए गए, जिनके दर्शन के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा लोधी मोहल्ला भक्तिमय हो उठा। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।जिसका सभी ने श्रद्धा और आनंद के साथ लाभ लिया। आयोजन के दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। समिति सदस्यों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन और प्रसादी का लाभ दिलाया।








