गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, किशोर की मौत

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, किशोर की मौत

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास के साथ सनी रायकवार की रिपोर्ट

बलवाड़ा – स्थानीय थाना अंतर्गत समीपवर्ती ग्राम कुंडिया में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हो गया । 14 वर्षीय रितिक पिता चतरू (इंदौर) गहरे पानी में डुब गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी लगते ही बलवाड़ा टीआई रितेश यादव दल-बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे । वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनाक्रम की जानकारी लगते ही आ गये । पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल बड़वाह पहुंचाया । उक्त घटनाक्रम की जांच जारी है ।

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

Leave a Comment