पितृ स्मरण एवं आध्यात्मिक चेतना के उद्देश्य से होगा सात दिवसीय आयोजन, कथा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब बड़वाह /मोरटक्का

श्राद्ध पक्ष में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन*

27सितम्बर से 3अक्टूबर तक आयोजन होगा*

पितृ स्मरण एवं आध्यात्मिक चेतना के उद्देश्य से होगा सात दिवसीय आयोजन, कथा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

बड़वाह /मोरटक्का

माँ श्यामा देवी एवं पं.हरीश चौकड़े की पुण्य स्मृति में

लाइव न्यूज़ भारत24 से कृष्ण कुमार श्रीवास के साथ सनी रायकवार की रिपोर्ट

श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर गौश्यामा तीर्थ (शिवकोठी) में 27 सितम्बर से 3अक्टूबर तक श्री संत प्रमुख का आशीर्वाद प.पू.महामण्डलेश्वर श्री जनार्दनहरि महाराज (महाराष्ट्र) के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

*पितृपक्ष के महापावन पर्व पर पितृमोक्ष हेतु भगवदाकांक्षी का आयोजन होगा*

आयोजन पं.गिरीश चौकडे ने बताया कि अनादि काल से ऋषि मुनियों तपोस्तलि एवं महात्माओं की तनोस्थली रही माँ पतित पावन है नर्मदा जी की अनंत कृपा से पुण्य स्थल तट पर विराजित ज्योतिर्लिंग कृपानिधि प्रभु ओंकारेश्वर, ममलेश्वर महाधाम की परम पावन देव भूमि पर महापुण्यदायक श्राद्ध पक्ष पितरों की प्रसन्नता एवं मोक्ष प्राप्ति एवं लोक कल्याण हेतु श्रीमद भागवत कथा का आयोजन के दौरान कथा वाचिका सुश्री देवी स्तुति चौकड़े (गौरी दीदी) के मुखारबिंद से

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, कर्म एवं सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

*मूल परायण एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन होगा*

संयोजक पं .राजेश खेड़े ने बताया कि यज्ञाचार्य पं.संजय शर्मा बडवाह द्वारा 27 सितम्बर से 3अक्टूबर तक श्री अष्टोत्तरशत् (१०८) श्रीमद् भागवत कथा मूल परायण एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से सायं काल तक मूलपाठ समयः -प्रातः 08 बजे से 11.00 बजे तक एवं 12:00 से दोप. 03 बजे तक होगा।आयोजकों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पितरों के स्मरण, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक शांति की भावना से किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के साथ भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन भी होगा।

कथा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया है।

फोटो कथा वाचिका सुश्री देवी स्तुति चौकड़े (गौरी दीदी

********************************************************

*कलशाभिषेक के साथ निमाड़ के स्वर साधकों का होगा सम्मान*

*ओंकारबाग जैन धर्मशाला में शनिवार को कासलीवाल स्मृति स्वर साधना सम्मान समारोह, विद्वतजनों एवं विशिष्ट सेवाभावी व्यक्तियों को भी मिलेगा सम्मान*

बड़वाह/मोरटक्का। भादव सुदी पूर्णिमा एवं वीर निर्वाण के पावन अवसर पर शनिवार को ओंकारबाग जैन धर्मशाला, मोरटक्का में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला कासलीवाल स्मृति स्वर साधना सम्मान समारोह आयोजित होगी। पर्यूषण पर्व के अवसर पर होने वाले इस समारोह में संपूर्ण निमाड़ क्षेत्र के गायन-वादन के स्वर साधकों को जैन रत्न स्व. देवकुमारसिंह कासलीवाल, स्व. अजितकुमारसिंह कासलीवाल एवं स्व. प्रदीपकुमारसिंहजी कासलीवाल की स्मृति में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में धर्म, संगीत, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

*भक्ति से सराबोर होगा ओंकारबाग*

अध्यक्ष अमितसिंह कासलीवाल ने बताया कि रायबहादुर सेठ ओंकार कस्तूरचंद धार्मिक एवं पारमार्थिक संस्थाओं के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे संगीतमय जिनेंद्र पूजन, 3 बजे स्वर साधक सम्मान समारोह, 4 बजे श्रीजी का कलशाभिषेक, शाम 5 बजे ध्वजारोहण, 5.15 बजे वात्सल्य भोज तथा शाम 6 बजे मंगल आरती एवं भक्ति का आयोजन होगा।

*विशेष विद्वत एवं सेवा सम्मान*

राकेश जैन ने बताया कि दशलक्षण धर्म एवं पर्यूषण पर्व के दौरान निमाड़ के विभिन्न ग्रामों एवं नगरों में पधारे ब्रह्मचारी भैय्या, ब्रह्मचारिणी दीदी, प्रवचनकार विद्वतजनों एवं समाज के विशिष्टजनों को विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसी अवसर पर समारोह गौरव सम्मान भी आयोजित किया जाएगा।समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन, एसडीएम ऋषि सिंघई, एसडीएम कसरावद अनिल जैन, सीईओ बड़वाह मुकेश जैन, जिला न्यायालय मंडलेश्वर के दीपक चौधरी, रेंजर सनावद प्रीति जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर की सृष्टि जैन तथा एलआईसी बड़वाह के ब्रांच मैनेजर दीपक गोधा सहित विशिष्टजनों को सम्मानित किया जाएगा।

*अतिथियों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था*

कार्यक्रम समन्वयक आशीष चौधरी, आदित्य कासलीवाल एवं राजेन्द्र जैन ‘महावीर’ ने बताया कि ‘चलो ओंकारबाग मोरटक्का’ के आह्वान के साथ एक दिवसीय कलशाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पधारने वाले अतिथियों एवं समाजजनों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था विमला कासलीवाल, पुष्पा कासलीवाल एवं आदित्यकुमारसिंह-अमितकुमारसिंह कासलीवाल परिवार, अनोप भवन, इंदौर की ओर से की गई है।

आयोजकों ने समाजजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ओंकारबाग जैन धर्मशाला, मोरटक्का पहुंचकर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

*******************************************************

*अनंत चतुर्दशी पर बड़वाह के नर्मदा तट पर 400 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन*

*ढोल-ढमाकों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच दी विदाई, कृत्रिम कुंडों में हुआ प्रतिमा विसर्जन*

बड़वाह। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को बड़वाह नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में सवार होकर जुलूस के रूप में नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर लेकर पहुंचे। यहां ढोल-ढमाकों, भक्ति गीतों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच आरती कर विघ्नहर्ता को भावपूर्ण विदाई दी गई।

नर्मदा नदी में प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध के चलते प्रशासन एवं ग्राम पंचायत द्वारा नदी तट पर दो कृत्रिम कुंड तैयार किए गए थे। इन्हीं कुंडों में शाम करीब साढ़े सात बजे तक नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आई 400 से अधिक छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।

*सुबह से देर शाम तक चलता रहा विसर्जन का सिलसिला*

विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत, तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर एवं थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के निर्देशन में ग्राम पंचायत नावघाट खेड़ी लोक निर्माण विभाग राजस्व विभाग नगर सुरक्षा समिति द्वारा व्यवस्थाओ को संचालित की गईं।

*एसडीआरएफ व गोताखोर रहे तैनात*

नर्मदा नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई।घाट पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया।वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए मां नर्मदा प्राणी सेवा समिति के अन्नू मराठा, पंचायत सचिव जगदीश सोनतले, रोजगार सहायक सुनील प्रजापति, पटवारी, कोटवार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई देते हुए गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। इसी के साथ गणेशोत्सव का भक्तिमय समापन हुआ।

*वैदिक मंत्रों के साथ की पूजा अर्चना*

नगर में विभिन्न समितियों के द्वारा श्रीगणेश की पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन दोपहर बाद किया। पूर्ण विधि-विधान के साथ वैदिक रीति रिवाजों के दौरान हवन कर बप्पा को विदाई दी गई। गणेश उत्सव समितियों के द्वारा पूरे दिन नगर के मुख्य मागों से ढोल-ढमाकों के बीच चल समारोह निकाला गया। जिसमें पुरूषों के साथ महिलाएं भी आकर्षक वेशभूषा में मौजूद थी। चल समारोह का कई स्थानों पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा जमकर गुलाल उड़ाई गई।

*भक्तों ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी*

इस दौरान, डीजे और ढोल-ताशों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। भक्तों ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी और अगले साल फिर से उनके आगमन की कामना की। कई भक्तों ने पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियों का विसर्जन किया और इस बात पर जोर दिया कि त्योहारों को प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना मनाया जाना चाहिए। नगर ओर ग्रामीण क्षेत्रों में विसर्जन का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

******************************************************

*धरगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित, करीब 200 मरीजों को मिला लाभ*

*मेडिसिन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों ने दिया निःशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयों का भी किया गया वितरण*

बड़वाह।वंदन मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित श्री दादा दरबार हॉस्पिटल, नवघाटखेड़ी, बड़वाह के तत्वावधान में गुरुवार को धरगांव स्थित राजपूत धर्मशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 200 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रितेश चौहान एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष आनंदनराव ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में मरीजों की आवश्यकता एवं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार निःशुल्क जांचें एवं दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में शुगर जांच एवं ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।शिविर को सफल बनाने में धरगांव के स्थानीय चिकित्सकों ने भी विशेष सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. आनंद मंडलोई, डॉ. जे. एस. सोलंकी, डॉ. जी. सी. पाटीदार, डॉ. महेश पाटीदार, डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. रोहित पाटीदार, डॉ. वीरेंद्र मंडलोई, डॉ. मयूर पाटीदार एवं डॉ. सचिन पाटीदार उपस्थित रहे तथा शिविर में अपना विशेष योगदान दिया।वंदन मेडिकेयर द्वारा संचालित श्री दादा दरबार हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री अनिल जैन एवं श्री धवल जैन ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य बड़वाह तहसील से जुड़े क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा, ताकि ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिल सके।

इस अवसर पर श्री दादा दरबार हॉस्पिटल के हॉस्पिटल सीईओ आदर्श द्विवेदी ने बताया कि शिविर में करीब 200 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार मरीजों की आवश्यक निःशुल्क जांचें कराई गईं तथा आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। आयोजन का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना रहा।

*****************************************************

अनंत चतुर्दशी पर देर रात तक निकला झांकियों का कारवां

झिलमिलाती रोशनी में दमका शहर, 6 झांकियों और 7 अखाड़ों ने बांधा समां हैरतअंगेज करतब देखने उमड़ा जनसैलाब

बड़वाह।अनंत चतुर्दशी की रात बड़वाह शहर आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।सार्वजनिक गणेशोत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार रात निकला झांकियों और अखाड़ों का भव्य कारवां देर रात तक शहर की सड़कों से गुजरता रहा। झिलमिलाती रोशनी से सजी 6 आकर्षक झांकियों और 7 अखाड़ा डंडा पार्टियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। शाम ढलते ही डीजे और भक्ति संगीत की धुनों के साथ पूरा नगर उत्सव के रंग में रंग गया।

सुबह तक निकलता रहा झाकियों का कारवा

झांकियों में भगवान गणेश, भगवान शिव-माता पार्वती, समुद्र मंथन, पर्यावरण संरक्षण, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया मर्दन और रावण द्वारा भगवान शिव की आराधना सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक प्रसंगों का मनोहारी मंचन किया गया। झांकियों के दर्शन और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।सड़कों, चौराहों, दुकानों और घरों के ओटलों पर देर रात तक दर्शकों की भीड़ जमा रही।

डंडा पार्टी के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

झांकियों के आगे अखाड़ा डंडा पार्टियों के कलाकार अपने करतबों का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।कलाकारों ने मलखंभ, तलवारबाजी और डंडा प्रदर्शन सहित विभिन्न हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसमें नव ज्योति डंडा पार्टी, त्रिमूर्ति डंडा पार्टी, नव युवक डंडा पार्टी, कौशल डंडा पार्टी, बलवीर बजरंग अखाड़ा, लवकुश अखाड़ा एवं तिलमांडेश्वर व्यायामशाला शामिल रहे।

नागेश्वर मंदिर से शुरू हुआ झांकियों का कारवां

समिति अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि रात करीब 8 बजे के बाद नागेश्वर मंदिर परिसर से एक-एक कर झांकियां निकलीं। नागेश्वर मंदिर से मुख्य चौराहे तक पूरी सड़क पर उत्सव जैसा माहौल रहा। झांकियों के साथ चल रहे अखाड़ों के कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। नगर में जगह-जगह झांकियों का स्वागत किया गया और देर रात तक कारवां शहर भ्रमण करता रहा।

मुख्य चौराहे पर संगीत संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें गायक मनोज शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। वहीं सड़क किनारे लगी खाने-पीने और खिलौनों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।

झांकियों में दिखीं धार्मिक कथाएं और सामाजिक संदेश

अनिल राय ने बताया कि झांकियों में भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक बग्गी में विराजमान किया गया था। इसके अलावा समुद्र मंथन, पर्यावरण संरक्षण, कालिया मर्दन, भगवान शिव की आराधना तथा भगवान शिव-माता पार्वती की परिक्रमा जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया। प्रजापत टेंट हाउस के लक्ष्मी नारायण प्रजापत द्वारा गणेश प्रतिमा एवं फूलों की आकर्षक सजावट के साथ द्वारपाल के चित्रण सहित अन्य दृश्यों को भी झांकी में दर्शाया गया।

अखाड़ा व झांकी कलाकारों का किया सम्मान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जय स्तंभ चौराहे पर मंच से उत्सव समिति अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं समिति सदस्यों ने अखाड़ा डंडा पार्टी के उस्तादों, कलाकारों एवं श्रेष्ठ झांकियों के कलाकारों को शील्ड, ट्रॉफी एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। आयोजन में सहयोग करने वाले नगर पालिका कर्मचारियों, समिति सदस्यों एवं अन्य सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री महिम ठाकुर, सुरेंद्र पंड्या, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, पार्षद गणेश पटेल, विष्णु वर्मा, रोहित चौरसिया, रजनी भंडारी, डॉ.परेश विजयवर्गीय, रत्नाकर निम्बोरकर, सुनील नामदेव, अभिषेक जैन,अर्पण सराफ, राकेश सोनी, राजू राठौड़, जिम्मी तोमर,अनिल कानूनगो, बद्री पटेल रवि जैन रोमेश विजयवर्गीय सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

झांकियों के नगर भ्रमण के दौरान पुलिस एवं बाहर से आए सुरक्षाबलों के जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था। पुलिस बल ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और झांकियों का कारवां शांतिपूर्ण ढंग से देर रात अपने गंतव्य तक पहुंचा।

****************************************************

*सार्वजनिक गणेश उत्सव के मंच से अंतिम ग्यारहवें दिवस श्रीहरि डांस एकेडमी के आकर्षक नृत्यों की रही धूम*

बड़वाह नगर पालिका परिसर मे ग्यारह दिवसीय से चल रहे गणपति उत्सव के भव्य आयोजन के तहत अंतिम दिवस गुरुवार को सनावद के श्रीहरि डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा अलग अलग गीतों पर रात करीब बारह बजे तक सुंदर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजन मे गणेश वंदना,मां नर्मदा अष्टक स्तुति, मां काली द्वारा रक्त बीच का सहार, गणगौर नृत्य सहित अनेक सुंदर प्रस्तुतियां शामिल रही।आयोजन के दौरान तीन पीड़ीयो से सार्वजनिक गणेश उत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति मे भगवान गणेश की स्थापना से लेकर विसर्जन तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन आरती करने वाले आचार्य पंडित

नर्मदाशंकर जी पाठक,आचार्य पं.लोकेश अत्रे, वैदिक आचार्य पं. रामजी पाठक, आचार्य पं.विश्वम जी जोशी,पं.पीयूष जी,पं.मोहित पाठक व मैन्युअल फिल्म प्रोडक्शन के सचिन कनाडे रुद्राक्ष शर्मा,सहित लाइटिंग व्यवस्था के राहुल चौरसिया, प्रसिद्ध भजन गायक दिव्यांश पंड्या व

ग्यारह दिनों तक कार्यक्रम का सुंदर संचालन करने वाले डा.परेश विजयवर्गीय का सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,अनिल राय, पार्षद रजनी भंडारी, रोहित चौरसिया रूपसिंह रावत,अभिषेक जैन,दीपक पाटीदार,रोमेश विजयवर्गीय, अनिल कानूनगो जिम्मी तोमर

विजय महाजन, विजय सोनी,बद्री पटेल सहित समिति सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा इन ग्यारह दिवसीय आयोजन मे पधारने वाले श्रद्धालुओं व प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment