खरगोन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को लेकर जुटे भाजपा कार्यकर्ता

खरगोन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को लेकर जुटे भाजपा कार्यकर्ता

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास 
खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत खरगोन में “सेवा ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा ब्रह्माने सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी की जनप्रतिनिधि से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रही है।
सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में मन की बात जिला प्रभारी दीपक ठाकुर, मंडल महामंत्री एवं पार्षद रूपसिंह रावत, बड़वाह नगर सेवा संकल्प अभियान संयोजक रोमेश विजयवर्गीय, कार्यक्रम संयोजक निशांत सोनी, सुरेश वाघे, नगर मंत्री विजय वर्मा, नगर मंडल मीडिया प्रभारी विशाल कुमरावत सहित युवा साथी यूनिक सुराणा, तेजस सोनी, अजय प्रजापत एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
लाइव न्यूज़ भारत24 | संवाददाता — कृष्ण कुमार श्रीवास

Leave a Comment