जनसेवा ही हमारा संकल्प और परम कर्तव्य है : सेवा सेतु शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं

जनसेवा ही हमारा संकल्प और परम कर्तव्य है : सेवा सेतु शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास 

बड़वाह। नगर पालिका बड़वाह में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को विस्तार से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। सेवा, संवाद और समाधान के माध्यम से जनकल्याण की दिशा में निरंतर कार्य करना ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में एसडीएम साहब, सीएमओ साहब, दीपक सिंह ठाकुर, अंकित गुप्ता, रजनी भंडारी, राजू राठौर, दीपक पाटीदार, कालू सोनी, विजय वर्मा, शिवा वर्मा, सुनील जायसवाल, पिल्लू केवट, भैयालाल गुजर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment