सेवा संकल्प अभियान के तहत बलवाड़ा में नुक्कड़ कार्यक्रम, निमाड़ी गीतों से दिया नशामुक्ति का संदेश

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास 

बलवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बलवाड़ा में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं ग्रामीणों को निमाड़ी गीतों के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डा. संजय जी कोचक की टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। गीत-संगीत और नुक्कड़ प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री धर्मेंद्र गुप्ता, नवांकुर संस्था गुरुदयाल सेवा फाउंडेशन पड़ाली के प्रभारी महेंद्र गुर्जर, प्रस्फुटन समिति बलवाड़ा से देवीलाल यादव, युवा साथी नितेश जायसवाल, कैलाश जायसवाल, आदित्य जाट, वैभव चौधरी, राजा कालवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

लाइव न्यूज़ भारत24

कृष्ण कुमार श्रीवास

Leave a Comment