बड़वाह के बूथ क्रमांक 67 पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

बड़वाह के बूथ क्रमांक 67 पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

बड़वाह। नगर के बूथ क्रमांक 67 पर स्थानीय निवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नशे और ड्रग्स से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के साथ ही इस संदेश को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली है।
प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का उल्लेख करते हुए बताया कि यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति का संदेश युवाओं के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है।
बूथ क्रमांक 67 पर आयोजित कार्यक्रम में आईटी सेल जिला संयोजक शुभम जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश पटेल, दीपक सिंह ठाकुर, मन की बात जिला प्रभारी रवि एरन, हिमांशु जायसवाल, विक्रांत कोठारी, बीडी भाई, मनोहर दरबार, सोनम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया।

Leave a Comment