श्री राधा अष्टमी पर भक्तिमय रस बरसा बलवाड़ा
लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास 
बलवाड़ा। श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बलवाड़ा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सजावट की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गया।
भक्तों ने राधारानी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए और उत्साह के साथ राधा अष्टमी पर्व मनाया।
सोम मंडल बलवाड़ा द्वारा विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
लाइव न्यूज़ भारत24 के लिए
संवाददाता — कृष्ण कुमार श्रीवास








