बड़वाह में लोधी मोहल्ला राजा गणेश उत्सव समिति ने मनाई राधाष्टमी

बड़वाह में लोधी मोहल्ला राजा गणेश उत्सव समिति ने मनाई राधाष्टमी

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

बड़वाह :- लोधी मोहल्ला स्थित राजा गणेश उत्सव समिति द्वारा आज राधाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राधा रानी के जीवन एवं उनके धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए उनका जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसका उपस्थित धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद एवं लड्डू वितरित किए गए। आयोजन में दीपक सिंह ठाकुर, रितेश कौशल, बय्यू कौशल, राज सोलंकी, रंजीता कौशल, पिंकू पांचाल, अथर्व ठाकुर, हानि कौशल सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही।

समिति द्वारा राधाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राधा-कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Leave a Comment