बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बलवाड़ा की आमसभा सम्पन्न : बलवाड़ा
लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास 
बलवाड़ा। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बलवाड़ा के अंतर्गत 16 सितंबर 2026 को आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।
आमसभा के दौरान शाखा प्रबंधक एवं संस्था प्रबंधक द्वारा सदस्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि शासन की योजना के अंतर्गत 0% ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा केसीसी, पशुपालन एवं अंश पूंजी सहित अन्य योजनाओं के तहत ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नरेंद्र यादव एवं बलराम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवी लाल यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष सिंह ठाकुर, डॉ. शंकर वर्मा, सरपंच संजय पटेल, दिशा लाल गुर्जर, जिगरी शाखा प्रबंधक सलीम खान, संस्था प्रशासन कमल सिंह गार्ड सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
आमसभा में जगदीश भटोले, शिवदत्त वाघीरे, वीरेंद्र माले, सुरेंद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक शरद यादव ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
लाइव न्यूज़ भारत24 | संवाददाता — कृष्ण कुमार श्रीवास








