UPI ₹2,000 से अधिक भुगतान पर क्या है नया मामला?

UPI ₹2,000 से अधिक भुगतान पर क्या है नया मामला?

लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास 
लाइव न्यूज भारत24 : केंद्र सरकार ने 15 सितंबर 2026 को UPI के नए MDR (Merchant Discount Rate) ढांचे को स्पष्ट किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आम UPI यूजर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
व्यक्ति से व्यक्ति (P2P): राशि कितनी भी हो, UPI भुगतान पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
व्यापारी को ₹2,000 तक भुगतान: कोई MDR नहीं।
व्यापारी को ₹2,000 से अधिक भुगतान: निर्धारित श्रेणियों में 0.4% MDR लागू होगा, लेकिन यह ग्राहक से वसूला जाने वाला शुल्क नहीं है।
₹75,000 या उससे अधिक: MDR अधिकतम ₹300 प्रति लेन-देन तक सीमित रहेगा।
रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, ईंधन और कृषि इनपुट जैसे कुछ आवश्यक क्षेत्रों में ₹2,000 से अधिक भुगतान पर ₹5 फ्लैट MDR का प्रावधान है।
सरकार के अनुसार लगभग 96% व्यापारी UPI लेन-देन प्रभावित नहीं होंगे।
यानी ₹2,000 से अधिक UPI भेजने पर आपके खाते से सीधे कोई 0.4% चार्ज कटने की बात नहीं है। MDR भुगतान-इकोसिस्टम के बीच का शुल्क है।

Leave a Comment