राज्य राज्य मंत्री कौशल विकास श्री गौतम टैटवाल एवं स्थानीय विधायक उषा ठाकुर ने किया गुरूजी रवीन्द्र शर्मा स्वरोजगार केन्द्र महूगाँव महू पर भवन लोकार्पण एवं प्रमाण पत्र, मशीन वितरण

राज्य राज्य मंत्री कौशल विकास श्री गौतम टैटवाल एवं स्थानीय विधायक उषा ठाकुर ने किया गुरूजी रवीन्द्र शर्मा स्वरोजगार केन्द्र महूगाँव महू पर भवन लोकार्पण एवं प्रमाण पत्र, मशीन वितरण ।

लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

लाइव न्यूज भारत24 जहां आज के समय में रोजगार और रोजगार के लिए प्रशिक्षण बहुत ही आवश्यक और कठिन है वहां पर एक उम्मीद की नई किरण श्री गुरु जी रविंद्र शर्मा स्वरोजगार समिति महिलाओं को आत्मनिर्भर को स्वावलंबी बनाने का बीड़ा उठाए गरीब महिलाओं का सपना साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है चरण पद त्राण व्यवसायिक विकास समिति के संस्थापक श्री श्याम राव जी पेंढारकर अपना हर प्रयास कर रहे हैं जहां सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर कई महिलाओं को सिर्फ एक छोटी सी सिलाई मशीन देकर इतिश्री कर ली जाती है वही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को लगभग ₹25000 कीमत की मशीन मुफ्त में दी जाती है तथा यह भरोसा दिलाया जाता है कि हम आपके साथ हैं प्रशिक्षण हमने दिया है तो मशीन भी हम देंगे और मशीन हमने दी है तो काम भी हम देंगे आवश्यकता है तो इस भरोसे पर खरा उतरने वालों की

आज दिनांक 17/7/2026 को

राज्य राज्य मंत्री कौशल विकास श्री गौतम जी टेटवाल एवं स्थानीय विधायक उषा ठाकुर ने किया गुरूजी रवीन्द्र शर्मा स्वरोजगार केन्द्र महूगाँव महू पर भवन लोकार्पण एवं प्रमाण पत्र, मशीन वितरण किया

दिनांक 17 जुलाई को 1 बजे गुरूजी रवीन्द्र शर्मा स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र महूगाँव पर भवन लोकार्पण, प्रमाण पत्र एवं मशीन वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गौतम जी टेटवाल राज्य मंत्री कौशल विकास मध्यप्रदेश अध्यक्षता श्री रवि जी भाटिया प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती मालवा प्रांत, विशिष्ठ अतिथि स्थानीय विधायक सुश्री उषा ठाकुर एवं श्री अजय वैशंपायन प्रमुख समाजसेवी अतिथि श्री नवीन तिवारी अध्यक्ष महूगाँव परिषद महापौर एवं वार्ड क्रमांक 59 इंदौर सुश्री रूपाली पेंढारकर, गणमान्य नागरिक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में श्री आनंद श्रीवास, सेवा भारती नगर सह सेवा प्रमुख नंदराम जी अहिरवार स्टेट अवार्डी कारीगर लेदर टॉयज इंदौर का विशेष योगदान रहा।

अतिथियों को उपहार स्वरूप लेदर टॉयज प्रदान किये गये।

मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भवन का लोकार्पण

फीता खोलकर किया गया।

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकीय परिषद द्वारा प्रायोजित एवं चर्मपदत्राण उद्यमि विकास समिति द्वारा आयोजित तीन माह में 120 महिला पुरुषों को प्रदानत्त सिलाई प्रशिक्षण के बाद आज आयोजित समापन कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

संस्था के मूल उद्देश्य प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार स्थापना के परिपालन में प्रशिक्षित 15 महिलाओं को समाज सेवियों के सहयोग से आधुनिक सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई।

मशीनें प्राप्त होने पर सभी महिलाएं अति प्रफुल्लित दिखीं और कहा कि अब हम भी परिवार के लिये आय प्राप्त करने में सक्षम हो गये हैं। हम सभी संस्था के आभारी हैं। संस्था के माध्यम से सभी को रेडीमेड वस्त्र सिलाई का कार्य उपलब्ध कराने के प्रयास किये जायेंगे।

कार्यक्रम का संचालन अर्पिता श्रीवास ने किया स्वागत भाषण एवं कार्यकम की जानकारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्यामराव पेंढारकर ने दिया। आभार नंदराम जी अहिरवार द्वारा किया गया।

चर्मपद त्राण उद्यम विकास समिति इंदौर

Leave a Comment