बड़वाह( बलवाड़ा) में गणगौर महापर्व पर उमड़ा जनसैलाब, हर्षोल्लास से मनाया गया उत्सव : बलवाड़ा
लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास
लाइव न्यूज भारत24: बड़वाह, बलवाड़ा— नगर में माता गणगौर के पावन अवसर पर भव्य आयोजन के साथ महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
सुबह से ही महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में माता गणगौर की पूजा-अर्चना की। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं, वहीं ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। “गणगौर माता की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नृत्य करते हुए अपनी आस्था प्रकट की।
झलारिया गीतों के साथ गणगौर घाट पर सु प्रसिद्ध गायकों ने मधुर प्रस्तुति से समा बांधा वा लोकपर्व गणगौर की धूम ग्राम बलवाड़ा सहित समस्त सभी क्षेत्र में रही।
नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्वागत मंच बनाए गए, जहां पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए थे।
इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में माता गणगौर की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गणगौर महापर्व ने एक बार फिर बड़वाह में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की।








