बड़वाह और बलवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष
लाइव न्यूज भारत24: कृष्ण कुमार श्रीवास
लाइव न्यूज भारत24 :बलवाड़ा। क्षेत्र में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए वर्ष की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरा नगर भगवा ध्वजों और रंग-बिरंगी सजावट से सजा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भजन-कीर्तन, प्रसादी वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
सरस्वती विद्या मंदिर बलवाड़ा के भैया और बहनों द्वारा नगर में तिलक वा गुड़ धनिया के प्रसाद वितरण किया गया
इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बन गया।
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष मनाया गया
आज शाखा पर आध्यसरसँघचालक प्रमाण क़र संघ के 6 उत्सव मे से एक गुड़ी पड़वा हिन्दू नव वर्ष उत्सव मनाया गया आज आरएसएस के प्रथम सर संघचालक परम् पूज्यनीय सर संघचालक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन भी है जिसमे महादेव बस्ती के सभी स्वयंसेवक शामिल हुए और सभी को तिलक लगाकर और गुड़ धनिया का प्रसाद बाटकर शुभकामनायें दी वही से सभी स्वयंसेवक चौराहे पर आकर सबको तिलक लगाया और बधाई दी इस कार्यक्रम मे हेम जी खंडेलवाल दीपक ठाकुर बंटी लौठ श्रेयांश जैन गोपाल सोलंकी नीटू खंडेलवाल गब्बर केवट रौनक खंडेलवाल चितिज अग्रवाल शांतिलाल खंडेलवाल प्रहलाद पटेल नवीन दुबे जी और सभी स्वयंसेवक शामिल हुए यह कार्यक्रम सभी बस्ती मे हुआ








