लक्ष्य साधने के लिए बुद्धि का स्थिर होना आवश्यक है — पूजा नागर, सेवा भारती

बैग निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ

पूरे मनोयोग और लक्ष्य साधने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करें और आगे बढ़े

लाइव न्यूज़ भारत24 से कृष्ण कुमार श्रीवास के साथ आनंद श्रीवास की रिपोर्ट

लक्ष्य साधने के लिए बुद्धि का स्थिर होना आवश्यक है — पूजा नागर, सेवा भारती।

महू :- आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को गुरुजी रविंद्र शर्मा स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र पर बैग निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उषा ठाकुर, विधायक, डॉ. अंबेडकर नगर एवं पूजा नागर, मालवा संभाग प्रभारी, इंदौर सेवा भारती सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

16 महिलाओं का यह बैच 26 दिन लगातार चलेगा। इस प्रशिक्षण में सिलाई मशीन की जानकारी से लेकर सिलाई सिखाने, विभिन्न प्रकार के बैग बनाने, उनकी व्यवस्थित देखभाल करने तथा बाजार की आवश्यकता के अनुसार उत्पाद बनाने में सक्षम होने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने में संस्था सहयोग करेगी।

यह आयोजन चर्मपदत्राण उद्यमी विकास समिति के प्रशिक्षण केंद्र, गुरुजी रविंद्र शर्मा स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र पर सम्पन्न हुआ।

श्यामराव पेंढारकर, 

चर्मपदत्राण उद्यमी विकास समिति।

Leave a Comment