भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो रिपोर्ट: कृष्ण कुमार श्रीवास, लाइव न्यूज़ भारत 24
स्थान: बड़वाह 
भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर विभिन्न बूथों पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला प्रभारी (मन की बात) दीपक सिंह ठाकुर बूथ क्रमांक 57 और 66 में सम्मिलित हुए, साथ ही उन्होंने बूथ क्रमांक 67 के प्रभारी के रूप में कार्यक्रम की अगुवाई की।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए दीपक सिंह ठाकुर ने पंडित दीनदयाल जी के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला और उनके शुरुआती जीवन की कठिनाइयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे और उन्होंने ही ‘एकात्म मानववाद’ जैसा महान दर्शन देश को दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंडित दीनदयाल जी का मानना था कि “कोई भी सरकारी या सामाजिक योजना तभी सफल मानी जा सकती है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”
इस अवसर पर नरेंद्र राठौर, रवि एरन, राकेश गर्ग, कुणाल तिवारी, अजय सेन, यूनिक सुराणा और पंकज शर्मा सहित सभी बूथों के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








