सेंट मेरी चैंपियन स्कूल की अलशिफा कुरैशी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित
लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास के साथ सनी रायकवार की रिपोर्ट
लाइव न्यूज भारत24; इंदौर – एलेट स्पोर्ट्स अकादमी ने0एस.के.आई.एफ. (म.प्र.) संघ के तत्वाधान में एवं खेल युवा कल्याण विभाग जिला बालाघाट के सानिध्य में दिनांक 2 व 3 सितंबर को बालाघाट स्थित मुलना खेल विभाग स्टेडियम में आयोजित की गई । जिसमें सेंट मेरी चैंपियन स्कूल की उभरती हुई खिलाड़ी अल्शिफा कुरैशी ने अंडर 15 एज केटेगरी में 43 किलोग्राम वर्ग कुमिते एवं काता इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर कन्याकुमारी ( तमिलनाडु ) में दिनांक 20 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 22 वीं राष्ट्रीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्पर्धा में मध्यप्रदेश की टीम में जगह बना ली है । इसके साथ ही वे स्कूल गेम्स में थांग था एवं खेल युवा कल्याण विभाग में फेंसिंग के लिए भी तैयारी कर रही है । उनके ट्रेनर रोहित कौशल है एवं कोच अमय लश्करी “ट्रेंड सैटर” है । उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल मैनेजमेंट एवं प्राचार्या ने उन्हें बधाई दी ।








