ग्राम बलवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई

ग्राम बलवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई

लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

लाइव न्यूज भारत24:  ग्राम बलवाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ नंदलाल का स्वागत किया। इसके बाद भगवान को पालना झुलाया गया, माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
गांव में भजन-कीर्तन, झांकियों और दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। पूरे गांव में “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जन्माष्टमी पर्व को यादगार बनाया।
कृष्ण कुमार श्रीवास
संवाददाता, लाइव न्यूज़ भारत 24

Leave a Comment