Ipl धमाका T20 धमाका 2026
अभिषेक शर्मा ने की रनों की बौछार
ई मलिंगा का कहर
लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास बलवाड़ा : Sunrisers Hyderabad ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 47 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर बनाया।
Abhishek Sharma ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 135 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। उनके अलावा Travis Head ने 48 रन और Heinrich Klaasen ने तेज 37 रन जोड़े।
243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 195/9 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने 42 रन और केएल राहुल ने 37 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
गेंदबाजी में Eshan Malinga ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और दिल्ली की बल्लेबाजी को पूरी तरह तोड़ दिया। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
कृष्ण कुमार श्रीवास, लाइव न्यूज भारत24








