खरगोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध गाँजा तस्कर को किया गिरफ्तार*

KHARGONE POLICE
//PRESS NOTE//
थाना बलवाड़ा दिनांक 08.04.2026
*खरगोन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध गाँजा तस्कर को किया गिरफ्तार : बलवाड़ा 

लाइव न्यूज भारत24: कृष्ण कुमार श्रीवास 

लाइव न्यूज भारत24 : थाना बलवाड़ा पर की गई अवैध गाँजा तस्करी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध
*पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त 01 आरोपी महिला को गिरफ्तार कर किया NDPS की धारा में प्रकरण पंजीबद्ध*
• *आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने 05 किलो 240 ग्राम गाँजा कीमती लगभग 52,400/- रुपये रुपये को किया जप्त

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खरगोन श्रीमति शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना बलवाड़ा पर अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 07.04.2026 को बलवाड़ा पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि 01 महिला जो अवैध तौर से गांजे की सप्लाई करने का काम करती है, जो एक बैग व झोला लेकर रेल्वे क्रासिंग के पास बलवाड़ा तरफ आने वाली है एवं उसके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा हो सकता है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बलवाड़ा निरीक्षक श्री अनिल कुमार बामनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर संदिग्ध महिला की धरपकड़ करने हेतु रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए हुलिये की महिला की रेल्वे क्रासिंग के पास सर्चिंग की गई जिसमें टीम को उक्त महिला दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से रोका व रोकी गई महिला से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आशा बाई होना बताया । । पुलिस टीम के द्वारा आशा बाई के बेग चेक करने पर उसके पास के विमल के झोले में पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।

पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी महिला आशाबाई पति सुरेन ओसारी उम्र 38 साल निवासी काछीकुआं आशापुर के कब्जे से कुल 05 किलो 240 ग्राम गाँजा कीमती लगभग 52400/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपिया आशा बाई के विरुद्ध थाना बलवाड़ा पर अपराध क्रमांक 54/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । महिला आरोपी आशाबाई से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ।

*पुलिस टीम-*
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलवाड़ा खरगोन निरीक्षक श्री अनिल कुमार बामनिया के नेतृत्व में उनि अजय झा, सउनि दिनेश कुमार डावर, सउनि हरिशंकर पांटेल, सउनि नरेंद्र सिंह कुशवाह, प्रआर श्रीकृष्ण चौहान, जालमसिंह मुवेल, दिलीप पंवार, आर. सुनील एरवाल, संदीप जाट, दिलीप पाटीदार, म.आर. पूनम पांडे व अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Comment