ब्रेकिंग न्यूज़ | बड़वाह
मन की बात एपिसोड 132 का बूथ क्रमांक 64 पर सामूहिक श्रवण : बड़वाह
लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास
लाइव न्यूज भारत24: बड़वाह। देश के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के एपिसोड 132 का श्रवण रविवार को बड़वाह के बूथ क्रमांक 64 पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और नागरिकों ने एकजुट होकर देशहित के मुद्दों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
👉 कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
विशेष
आज बड़वाह में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132 वें एपिसोड का बूथ नंबर 62 64 पर श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने पड़ोसी देशों के मध्य हो रहे युद्ध को देखते हुए सभी देशवासियों से जागरूक और एकजुट रहने का अनुरोध किया। उन्होंने भारत सरकार की तरफ से जारी होने वाली जानकारियों पर ही विश्वास करने की अपील की।
प्रधानमंत्री जी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से गैर राजनैतिक विषयों को लेकर पूरे देश को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने का यह प्रयास अद्भुत है।
इस अवसर पर प्रदेश से आये हुए पत्र का वाचन दीपक सिंह ठाकुर ने किया। मन की बात कार्यक्रम मे शांतिलाल खंडेलवाल जी श्याम जी शर्मा नगर मन की बात के प्रभारी राहुल वर्मा जी कुणाल तिवारी सोनू चौहान महेश जी वर्मा अजय वर्मा बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा अमित तिवारी गोला तिवारी सन्नी अरोरा उपस्थित रहे इस अवसर पर राहुल वर्मा जी को नगर मन की बात का प्रभारी बनने पर सभी कार्यकर्त्ताओ नें बधाई दी और बूथ अध्यक्ष कुणाल तिवारी नें सब का आभार माना
#MannKiBaat #RSSorg #BJPMP #NarendraModi #AmitShahji








