वायरल गर्ल, मोनालिसा  कैरियर ठप्प, बड़ी खबर 

वायरल गर्ल, मोनालिसा 

कैरियर ठप्प, बड़ी खबर 

लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

बलवाड़ा लाइव न्यूज भारत24: कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले ने शादी के बाद अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाए है। आरोप लगते हुए मोनालिसा बोली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान इनहोने मुझे गलत तरीके से छुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
मोनालिसा ने केरल के कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। सनोज मिश्रा ने मुझे जब छुआ। मैंने यह बात अपने पूरे परिवार को बताई, लेकिन कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है। क्या पहली फिल्म के लिए मुझसे रेप करवाओगे?
साथ ही मोनालिसा ने केंद्र, केरल, मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मोनालिसा ने कहा कि उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उन्हें लगातार धमका रहे हैं।
‘मोनालिसा गर्ल’ विवादों में, शादी की खबरों ने मचाई हलचल
प्रयागराज। कुंभ मेले से वायरल हुई ‘मोनालिसा गर्ल’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह उसकी रहस्यमयी मुस्कान नहीं, बल्कि उससे जुड़े विवाद और शादी की चर्चाएं हैं।
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से युवती को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स उसकी पहचान को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ वायरल ट्रेंड बता रहे हैं। इसी बीच, उसकी शादी को लेकर भी खबरें तेजी से फैल रही हैं, जिससे मामला और गर्म हो गया है।
हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांचना जरूरी है।
‘मोनालिसा गर्ल’ का मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि इंटरनेट पर वायरल होना जितना आसान है, उतना ही जल्दी विवादों में घिरना भी।
वहीं अब सनोज  मिश्रा पर लगे आरोपों से उन्हें बहुत आघात लगा और मोनालिसा पर बनाने वाली फिल्म की शूटिंग भी अब बंद कर दी है।

जिससे मोनालिसा के कैरियर ठप्प होने आशंका है।

 

Leave a Comment