ग्राम बलवाड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकलामुख्य वक्ता रवि जी जोशी रहे, बाजार चौक से निकला स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन
बलवाड़ा। ग्राम बलवाड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे बाजार चौक बलवाड़ा से हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और एकरूपता के साथ पथ संचलन में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रवि जी जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों, संगठन की भूमिका, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और समाज के प्रति स्वयंसेवकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
पथ संचलन बाजार चौक बलवाड़ा से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकला। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन, कदमताल और एकजुटता आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामवासियों ने भी पथ संचलन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा।
लाइव न्यूज़ भारत24 संवाददाता – कृष्ण कुमार श्रीवास








