प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित
लाइव न्यूज़ भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास 
बड़वाह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल हॉस्पिटल बड़वाह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर बड़वाह विधायक सचिन बिरला, मन की बात जिला प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकुश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकुश जायसवाल ने सुभाष मार्केट स्थित नमो टी स्टॉल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से आगामी सेवा संकल्प कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ‘कहानी बदलाव की—बड़नगर से काशी यात्रा’ सहित आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा सभी से अपने-अपने बूथों पर दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया।
इस दौरान खुमानसिंह जाट, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, रोमेश विजयवर्गीय, अंनोकचंद मंडलोई, महेश गुर्जर, निखलेश खंडेलवाल, आयाज शेख, विपुल जैन, अर्जुन केवट, एन.एस. सोलंकी, लाखनसिंह गड़गोती, रूपसिंह रावत, निशांत सोनी, रवि ऐरन, सुरेश वाघे, शिवा वर्मा, विजय सोनी, संतोष राजुरे, जितेंद्र सोंतले, विक्रांत कोठारी, अशोक केवट, विजय वर्मा, यश चौसिया, युनिक सुराना, रितिक आदिवाल, तेजस सोनी, आकाश दांगी, निर्मल दांगी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई तथा राष्ट्रहित में उनके मार्गदर्शन की निरंतर प्राप्ति के लिए प्रार्थना की गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़वाह में आयोजित रक्तदान शिविर और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
लाइव न्यूज़ भारत24
संवाददाता — कृष्ण कुमार श्रीवास








