जिले में कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ : बुरहानपुर 

जिले में कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ : बुरहानपुर 

लाइव न्यूज भारत24 से कृष्ण कुमार श्रीवास के साथ सनी रायकवार की रिपोर्ट

बुरहानपुर – जिले में 16 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 474 सर्वेक्षण दलों का गठन किया गया है। यह दल घर घर जाकर संभावितों कि पहचान करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अपील कि है कि यदि किसी को शरीर पर चमड़ी के रंग से फीका लाल समतल या उभरा दाग धब्बा हो, जिसमें सुन्नपन हो, चेहरे पर लालिमा सूजन, तेलिया तामिया चमक हो, कान या चेहरे पर गांठें हो, तंत्रिकाओं में मोटापन सूजन हो, शरीर के किसी भाग में पसीना नही आता एवं सूखापन हो तो, सर्वेक्षण दल को जानकारी देवे एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच अवश्य कराए। कुष्ठ रोग की अधिक जानकारी के लिए दिए गये। क्यूआर कोड स्कैन करें।

Leave a Comment