भारत की अध्यक्षता में सम्मेलन में वैश्विक सहयोग, व्यापार, AI, ऊर्जा, स्वास्थ्य और ग्लोबल साउथ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। :- नई दिल्ली 

भारत की अध्यक्षता में सम्मेलन में वैश्विक सहयोग, व्यापार, AI, ऊर्जा, स्वास्थ्य और ग्लोबल साउथ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। :- नई दिल्ली लाइव लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

लाइव न्यूज भारत24 :- 🇮🇳 BRICS देशों में भारत का डंका, भारत मंडपम बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में भारत ने अपनी कूटनीतिक और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का मजबूत प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में BRICS देशों के नेताओं ने वैश्विक शांति, आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, स्वास्थ्य और जलवायु जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ आज दुनिया की कई बड़ी चुनौतियों के केंद्र में है और उसे वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रभावी स्थान मिलना चाहिए। भारत ने BRICS को केवल चर्चा का मंच नहीं बल्कि ठोस समाधान देने वाले सहयोगी मंच के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया। इसमें वैश्विक शांति, बहुपक्षीय सहयोग, संयुक्त राष्ट्र में सुधार, व्यापार, स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन तथा विकासशील देशों की भूमिका मजबूत करने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।
BRICS के विस्तारित स्वरूप में भारत के साथ रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित सदस्य देश शामिल रहे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकातें भी चर्चा में रहीं।
भारत की मेजबानी में आयोजित इस सम्मेलन को देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका और कूटनीतिक प्रभाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लाइव न्यूज भारत24
संवाददाता — कृष्ण कुमार

Leave a Comment