पी.एम.राहत योजना के संबंध में प्रायवेट हॉस्पिटल्स के संचालको की बैठक संपन्न

पी.एम.राहत योजना के संबंध में प्रायवेट हॉस्पिटल्स के संचालको की बैठक संपन्न

लाइव न्यूज भारत224 से कृष्ण कुमार श्रीवास के साथ सनी रायकवार की रिपोर्ट)

लाइव न्यूज़ भारत24 :_खण्डवा – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ओ.पी. जुगतावत ने सोमवार को सीएमएचओं कार्यालय के मीटिंग हाॅल में निजी नर्सिंग होम व हाॅस्पिटल के संचालकों की बैठक लेकर पी.एम. राहत योजना के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि“पीएम राहत योजना” के तहत सड़क दुर्घटना के घायलों को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों के भीतर प्रायवेट हॉस्पिटल्स में 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने की सुविधा उपलब्ध है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान “गोल्डन ऑवर” अर्थात दुर्घटना के बाद का पहले घंटे में घायलों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकदी रहित उपचार स्कीम पी.एम. राहत योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत् अब दुर्घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति को तुरंत पैसों की चिंता नही करनी होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिले में शासकीय अस्पतालों के साथ ही चिन्हित निजी चिकित्सालयों में भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के घायलों का जिन प्रायवेट अस्पतालों में कैशलेस उपचार किया जाएगा, उनमें खण्डवा जिले में आयुष्मान भारत योजना से सम्बद्ध श्रीमाली हॉस्पिटल, जिनाली आई हॉस्पिटल, सैनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आनंदम हॉस्पिटल, लक्ष्य हॉस्पिटल गुड़ी, श्री हेल्थ केयर, के.के. हॉस्पिटल, चरक, मिश्रा, श्री नाथ जी हॉस्पिटल, सोनी हॉस्पिटल, प्रकाश हॉस्पिटल, गुर्जर हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, रिचर्ड पेंपुरी हॉस्पिटल, नवोदय हॉस्पिटल, श्री साईं केयर हॉस्पिटल बोरगांव बुजुर्ग, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, स्वर्णिम आई केयर एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, नर्मदा हॉस्पिटल, लाइफलाइन हॉस्पिटल, गार्गी लाइफ केयर हॉस्पिटल सिंगोट, साइंवान हॉस्पिटल, श्री दादाजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ईप्सा एंडोस्कोपी और लेजर सर्जिकल सेंटर, अत्रिवाल हॉस्पिटल, हिंदूजा हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम और शुभम हॉस्पिटल शामिल हैं। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.डी. बकोरिया, नोडल अधिकारी डाॅ. रश्मि कौशल और एएसओ श्री मेहबूब खान उपस्थित थे।
[08/09, 00:10] Sunny Raikwar: “अनंत चतुदर्शी चल समारोह-2026”

अनंत चतुदर्शी चल समारोह में ‘गतका फरी’ और ‘दो हाथ की बनेठी’ का प्रदर्शन कर सकेंगे अखाड़े

(लोकहित 24 न्यूज एक्सप्रेस लाईव से संवाददाता सनी रायकवार की रिपोर्ट)

इंदौर – शहर में 25 सितम्बर को अनंत चतुदर्शी का चल समारोह परंपरागत रूप से आयोजित होगा। समारोह में नयनाभिराम झांकियां निकलेगी, वहीं शस्त्र कलाओं का प्रदर्शन करते हुए अखाडे भी निकलेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्णायक मंच के समक्ष प्रदर्शन के लिए इस बार दो शस्त्र कला विधाओं का चयन किया गया है।
इस मंच के समक्ष अखाड़ों के कलाकार “गतका फरी” और “दो हाथ की बनेठी” कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। शस्त्र कला का निर्धारण आज संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में संपन्न हुई जिला प्रशासन अखाड़ा निर्णायक समिति की बैठक में किया गया। समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शस्त्र कला के उक्त दोनों वर्गों में महिला अखाड़ों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक खेल के लिये तीन-तीन मिनट का समय प्रत्येक अखाड़े को दिया जाएगा। अखाड़ों को समय और अनुशासन का पालन करना होगा। अखाड़ों को जिला प्रशासन द्वारा तय किये गये दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करना होगा। अखाड़ों के साथ डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Comment