एलेट स्पोर्ट्स में बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न इंदौर

एलेट स्पोर्ट्स में बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न

लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

 लाइव न्यूज भारत24: इंदौर – शोतोकान अंतराष्ट्रीय कराते महासंघ एवं कोशिकी मध्यप्रदेश से मान्यता प्राप्त एलेट स्पोर्ट्स अकादमी में राष्ट्रीय कोच अमय लश्करी के सानिध्य में श्रेयस लिटिल चैंप्स में दिनांक 27 अगस्त को बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई । जिसमें करीब 50 बच्चों ने भाग लिया एवं करीब 25 बच्चों ने परीक्षा उतीर्ण की । जिसमें अल्शिफा कुरैशी ने ब्लू बेल्ट हासिल किया । वहीं यलो बेल्ट में श्रेयांश यशोना, पृथ्वीराज यशोना, श्रेया ज़रिया, ध्रुव बघेल, धीरज बघेल, विहान राठौर, हरसिद्धि राठौर ने परीक्षा उतीर्ण की । वहीं गायत्री राठौर, दिशा राठौर, आराध्या मकवाना, उन्नति बासवे, तनिश भलावे एवं गीतांशी हुड्डा ने ऑरेंज बेल्ट हासिल किए। तेजस्विनी वर्मा एवं कोमल गौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रीन बेल्ट अपने नाम किया । साथ ही सीनियर वर्ग में तनीषा मालवीय, करिश्मा राठौर, अहं रावत, चिराग़ सक्वार, विराट बोयाट ने रेड बेल्ट हासिल किया । वहीं आदित्य हाड़ौद, प्रवीण चौहान एवं प्रसून मिश्रा को कलर बेल्ट से संतोष करना पड़ा । बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्राचार्य राजेंद्र पाटिल ने बधाई दी एवं आभार रोहित कौशल ने माना ।

Leave a Comment