🏆🔥 *जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रेम प्रकाश इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, शानदार प्रदर्शन कर अर्जित की तीन स्वर्णिम सफलताएँ
लाइव न्यूज़ भारत24 से कृष्ण कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
लाइव न्यूज़ भारत24 : बागोद -: खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा, जुनून और मेहनत का दम दिखाते हुए प्रेम प्रकाश इंटरनेशनल स्कूल, बागोद के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
जिला शिक्षा विभाग, खरगोन द्वारा NTPC स्टेडियम, सेल्दा में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Under-17 Girls वर्ग में विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा सिद्धि दांगी ने अपनी शानदार रफ्तार का प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर एवं 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की। वहीं कक्षा 8वीं की प्रियांशी दांगी ने लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के खाते में एक और स्वर्णिम उपलब्धि जोड़ दी।
🥇 सिद्धि दांगी — 100 मीटर रेस — प्रथम स्थान
🥇 सिद्धि दांगी — 200 मीटर रेस — प्रथम स्थान
🥇 प्रियांशी दांगी — लॉन्ग जंप — प्रथम स्थान
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के पीछे उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षकों अमन यादव, राज पटेल एवं शुभम मालवीया का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री सतीश जी जैन तथा प्राचार्य श्री विनोद कुमार कनेरे ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं स्पोर्ट्स शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।








