ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर कांग्रेस परिवार ने किया जुलूस का भव्य स्वागत

लाइव न्यूज भारत24 कृष्ण कुमार श्रीवास

लाइव न्यूज भारत24:सागर – ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए जुलूस का स्वागत आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर द्वारा हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर के अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी ने की।

राजीव गांधी भवन, तीन बत्ती स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस परिवार एकत्रित होकर जुलूस के स्वागत के लिए पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं से जुलूस का आत्मीय स्वागत कर सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि “पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, भाईचारे, इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी धर्मों, सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। सागर की गंगा-जमुनी तहजीब इसकी मिसाल है और इसे हम सब मिलकर कायम रखेंगे।”
बाबू सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
“आज का यह मुबारक दिन हमें यह याद दिलाता है कि इस्लाम का अर्थ ही अमन और शांति है। कांग्रेस परिवार हमेशा से हर त्योहार, हर खुशी में शहर के हर समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। हम सभी कांग्रेस जन संकल्प लेते हैं कि सागर में भाईचारा, एकता और विकास की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।”

कार्यक्रम में सिन्टू कटारे , युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू , महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ करण लता सोनी, रिचा सिंह,जितेंद्र रोहन आनंद लेना, नीलेश अहिरवार विजय साहू, शिव शंकर गुड्डू यादव ताहिर खान, चमन अंसारी, अशोक साहू, दीनदयाल तिवारी, महेश अहिरवार, विजय छत्तानी, विनोद रैकवार, शोएब कुरैशी, समीर खान, अंकुर यादव खाटू शुक्ला, कुंजीलाल लड़ियां , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने शहर में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।

Leave a Comment